{"_id":"606894268ebc3ef10744e256","slug":"man-dead-in-train-accident-sultanpur-news-lko5725195131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुलतानपुर)। सुलतानपुर-जफराबाद रेल खंड पर शनिवार की दोपहर एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
वाराणसी-जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस लंभुआ स्टेशन से शनिवार दोपहर बाद पौने तीन बजे निकली। ट्रेन के आगे बढ़ते ही अचानक ट्रैक के किनारे मौजूद एक युवक उसके सामने कूद पड़ा। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना भदैंया स्टेशन पर दी।
स्टेशन अधीक्षक रणविजय ने लंभुआ स्टेशन मास्टर के जरिए इसकी सूचना पुलिस को भेजी। पुलिस के पहुंचने पर युवक की मौत हो चुकी थी। 35 से 40 वर्ष आयु वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लंभुुआ थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की गई है।