फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man beaten by goons

युवक को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 04 Apr 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
man beaten by goons
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भदैंया गांव के पास शनिवार को कुछ लोगों ने एक मनोरोगी युवक को पोल के सहारे खड़ा करके जमकर पीटा। युवक को बचाने के बजाय कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

लखनऊ -वाराणसी हाईवे स्थित भदैंया के पास शनिवार को एक मनोरोगी युवक ने रास्ते से गुजर रही एक कार के शीशे पर पत्थर मार दिया। इससे शीशी टूट गया। आरोप है कि मनोरोगी युवक ने एक अंडे की दुकान पर भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

युवक की हरकत को देख रहे चार-पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के पोल के सहारे उसे खड़ा करके पीटा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में उपचार कराने के बाद उसके परिवारीजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लंभुआ पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाल सुनील पांडेय ने बताया कि युवक को सीएचसी में भर्ती भी कराया था। अमेठी जिले के रहने वाले उसके परिवारीजनों को उसे सौंप दिया गया था। वीडियो में दिख रहे अराजकतत्वों की पहचान की कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed