फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man arressted for kidnaping

भतीजे को अगवा करने पहुंचे चाचा की पिटाई

Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
man arressted for kidnaping
सुल्तानपुर। मां की हत्या के चश्मदीद मासूम का अपहरण करने पहुंचे चाचा को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने चाचा को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, जबकि अन्य अपहरणकर्ता फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी शंभू यादव की पुत्री आरती की शादी अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारीपुर ताला गांव निवासी फूलचंद्र के साथ हुई थी। बीती छह जुलाई को आरती की ससुराल में गड़ासे से काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हत्या के वक्त आरती का 10 वर्षीय बेटा अंशु वहां मौजूद था। मां की हत्या करते समय सभी आरोपियों को देख लिया था। अमेठी कोतवाली पुलिस ने फूलचंद्र के पिता कन्हैया लाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती की हत्या के बाद जब शंभू यादव आदि उसके ससुराल पहुंचे तो अंशु ने पूरी घटना मायके वालों को बताई थी। मायके वाले अंशु को साथ लेकर लाखीपुर गांव आ गए थे। पुलिस अंशु का 164 का कोर्ट में बयान एक-दो दिन में कराने वाली थी।
इसकी भनक फूलचंद्र के भाई प्रदीप व अन्य लोगों को लग गई। आरती की हत्या के वक्त चश्मदीद मासूम अंशु को रास्ते से हटाने के लिए फूलचंद्र आदि ने योजना तैयार की थी। रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रदीप चार अन्य लोगों के साथ दो बाइक से लाखीपुर गांव पहुंचा था।
गांव के बाहर तीन लोग एक बाइक के साथ खड़े थे, जबकि प्रदीप खुद शंभू यादव के घर पहुंच गया। घर के बाहर खेल रहे अंशु को प्रदीप ने धमकी देकर बाइक पर बैठा लिया और जाने लगा।
अंशु ने शोर मचा दिया तो गांव के लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदीप को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले प्रदीप को पीटा फिर उसे पेड़ में रस्सी के सहारे बांध दिया। ग्रामीण गांव के बाहर पहुंचे तो अन्य अपहरणकर्ता फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धम्मौर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी।
सूचना मिलते ही एसओ धम्मौर गांव पहुंचे और आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ ने बताया कि मां की हत्या का अंशु चश्मदीद गवाह है। अंशु ने घर वालों को बताया था कि उसके पिता के साथ ही चाचा प्रदीप व अन्य लोगों ने मां की हत्या की है।

एसओ ने बताया कि प्रदीप रविवार को अंशु का अपहरण कर उसे मारने वाला था। बच्चे के शोर मचा देने पर घटना टल गई। बच्चे के अपहरण करने की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed