फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Malnutrition rehabilation centre not started.

जिले में नहीं बन सका पोषण पुनर्वास केंद्र

Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition rehabilation centre not started.
कुपोषण का बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

जिले में बढ़ी कुपोषण की समस्या के बाद भी पीड़ितों के इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र की स्थापना नहीं हो सकी है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी अभी पुनर्वास केंद्र के स्टाफ की मंजूरी शासन से नहीं मिल सकी है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शासन में इस संबंध में कई पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन


इसकी वजह से जिला अस्पताल में पुनर्वास केंद्र के लिए आरक्षित किए गए एक कमरे का संचालन भी नहीं शुरू हो सका है। पुनर्वास केंद्र नहीं होने से जिले के पांच बच्चों को प्रशासन ने इलाज के लिए बाराबंकी भिजवाया था। हालांकि मौजूदा समय में वे लौट आए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ितों एवं तीमारदारों को नहीं मिल रही थीं जरूरी सुविधाएं
बाराबंकी में इलाज के लिए भर्ती कराए गए परऊपुर के दो बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। परिवारीजनों के मुताबिक बच्चों को भोजन आदि मिल जाता था लेकिन उनके साथ रह रहे तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर वापस लौट आए। सीएमओ डॉ. केबी सिंह भी इसकी पुष्टि करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed