फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Major fire in plywood factory due to short circuit

Sultanpur News: शार्ट-सर्किट से प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग

Fri, 05 Apr 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Major fire in plywood factory due to short circuit
कूरेभार थाने के सलीमपुर गांव ​स्थित प्लाई फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। 
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कूरेभार के सलीमपुर ग्रांट बनरहा के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में शुक्रवार सुबह शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखी प्लाई जलने लगी और आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत से करीब छह घंटे के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सलीमपुर ग्रांट बनरहा में कस्बा निवासी अभय अग्रहरि की प्लाईवुड की फैक्टरी है। जिसमें शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शाॅर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। फैक्टरी में रहने वाले कर्मचारियों इसकी सूचना संचालक अभय अग्रहरि को दी। फैक्टरी पहुंचे संचालक ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। कर्मियों ने फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की सुल्तानपुर नगर से दो और जयसिंहपुर से एक दमकल घटनास्थल पर पहुंची। एफएसओ गिरिवर प्रसाद व रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में आग बुुझाने का कार्य करीब चार बजे से शुरू हुआ। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से प्लाईवुड, चीपर मशीन समेत अन्य कई सामान जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शाॅर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है। फैक्टरी संचालक ने अग्निशमन विभाग से एनओसी ले रखी थी। संचालक ने बताया कि आग से लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से जली बांस की चार कोठ
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। चौकी क्षेत्र द्वारिकागंज के गड़हा पखनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बांस की कोठ में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के झोंके के साथ आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। इससे पास में स्थित कई बांस की कोठें जलने लगीं। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी द्वारिकागंज चौकी के साथ फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से राजनाथ यादव की चार कोठ जलकर राख हो गई। वही, पास में रखा पुआल का ढेर भी जल गया। मौके पर हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed