Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Majlis Organized in Memory of Khamenei

Sultanpur News: खामनेई की याद में मजलिस का आयोजन

Thu, 26 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Majlis Organized in Memory of Khamenei
अमहट में आयोजित मजलिस को संबो​धित करते मौलाना। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। शहर से सटे अमहट स्थित हुसैनिया बादल खां में बुधवार रात सैयद अली खामनेई की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना जाफर रिजवी ने कहा कि खामनेई ने हमेशा अपनी जनता का ख्याल रखा। मौलाना ने बताया कि जब लोगों ने उनसे सुरक्षा के लिए बंकर में जाने को कहा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया और कहा कि जब पूरी जनता के लिए जगह नहीं है तो वह अकेले सुरक्षित नहीं रह सकते।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जिंदगी और मौत अल्लाह के हाथ में है। इज्जत की मौत जिल्लत की जिंदगी से बेहतर होती है। यही वजह है कि आज उनकी शहादत पर पूरी दुनिया गमगीन है। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया कि मजलिस के बाद युवाओं की तरफ से अमहट चौराहे पर मिष्ठान्न और शरबत का स्टॉल भी लगाया गया। (संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed