फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were the epitome of simplicity.

Sultanpur News: सादगी के प्रतिमूर्ति थे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

Fri, 03 Oct 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were the epitome of simplicity.
महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपाई।
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम कुमार हर्ष व अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह के संयोजन में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुपर मार्केट परिसर स्थित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतिमूर्ति थे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू व डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले के 1991 बूथों पर जयंती मनाई गई। उधर, कूरेभार थाना परिसर में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ झंडारोहण कर एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

फहराया तिरंगा
दोस्तपुर। जयंती पर सभी सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। नगर पंचायत दोस्तपुर स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष शकुंतला रमेश सोनकर ने झंडा फहराया व पीएसी के जवानो ने तिरंगे को सलामी दी। (संवाद)
विज्ञापन

गांधीवाद कई समस्याओं का समाधान
करौंदीकला। गांधीवाद आज के समाज की कई समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करता है। यह बातें संत तुलसीदास पीजी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदु शेखर उपाध्याय ने बीबीपुर तिवारी गांव में आयोजित गोष्ठी में कही। विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा समूची मानवता के कल्याण के लिए है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक नहीं उतारा गया तिरंगा
कुड़वार। कंपोजिट विद्यालय राजापुर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे तक नहीं उतारे जाने का मामला चर्चा में है। देर शाम करीब सात बजे राष्ट्र ध्वज उतारा गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed