फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mahakumbh of sports, players from five districts will gather

Sultanpur News: खेलों का महाकुंभ, जुटेंगे पांच जिलों के खिलाड़ी

Tue, 10 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh of sports, players from five districts will gather
सुल्तानपुर। इस वर्ष मंडल स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी सुल्तानपुर कर रहा है। यह प्रतियोगिता पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस स्पर्धा में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जिम्नास्टिक, पीटी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, योगासन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी और शतरंज जैसे खेलों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही लोकगीत और एकांकी जैसी सांस्कृतिक विधाओं में भी अपनी कला दिखाएंगे। यहां विजयी होने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के पांच जिलों- बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर और अयोध्या की टीमें शामिल होंगी। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को स्टेडियम में मैदान तैयार करने के लिए ब्लॉक व्यायाम शिक्षक और स्काउट-गाइड की टीम जुटी रही। इस दौरान जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह, डॉ. बबिता सिंह, हरीश, परमात्मा, महेश यादव, मुनेंद्र मिश्र, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश पाल, मनोज सिंह व उमेश यादव ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed