{"_id":"6a15e59467b2437b290fe568","slug":"lpg-filled-tanker-overturns-on-highway-driver-survives-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-157155-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, बचा चालक
Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ कस्बे के निकट दुर्घटनाग्रस्त टैंकर। स्रोत- ग्रामीण
लंभुआ। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार को एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सुल्तानपुर लेन पर पहुंच गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। टैंकर में एलपीजी गैस होने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोपहर बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करके वाराणसी की तरफ रवाना किया गया।
प्रतापगढ़ निवासी चालक शैलेंद्र गाजियाबाद से एलपीजी टैंकर लेकर वाराणसी जा रहे थे। चालक के मुताबिक वह दियरा रोड पर लंभुआ कस्बे के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया। ट्रेलर से बचने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पारकर सड़क की दूसरी लेन पर जाकर पलट गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जगह की घेराबंदी कर दी। हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया।
फायर विभाग के अधिकारी ने गैस रिसाव की जांच की। विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया। अपराह्न बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करने के बाद वाराणसी की तरफ भेज दिया गया। टैंकर के रवाना होने तक फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। संवाद