फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   lpg distributer slp

Sultanpur News: एलपीजी वितरकों ने की 75 रुपये अंतरिम वृद्धि की मांग

Tue, 29 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
lpg distributer slp
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते एलपीजी वितरक एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। एलपीजी वितरकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह को दिया। संगठन ने प्रशासनिक शुल्क और होम डिलीवरी प्रभार में 75 रुपये की अंतरिम वृद्धि सहित सात प्रमुख मांगों को उठाया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसनैन ने कहा कि एलपीजी वितरक लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संगठन ने एक सितंबर से आंदोलन शुरू किया है। 21 से 29 सितंबर तक राष्ट्रपति को ज्ञापन देने, पांच अक्तूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। छह अक्तूबर को नो-मनी-नो-इंटरेस्ट अभियान और 26 अक्तूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव विनोद राना ने बताया कि प्रशासनिक शुल्क और होम डिलीवरी प्रभार में तत्काल 75 रुपये की अंतरिम वृद्धि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र राज सिंह, सुरेशचंद्र दुबे, शिवानंद पांडेय, राजेश चंद्र मिश्र, शिखा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, पंकज सिंह और सऊद खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed