{"_id":"5963af364f1c1b844c8b48da","slug":"lord-shiva-worshipped-in-savan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
Amarujala Bureau
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
शिवभक्तों ने लगाए नारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मास के पहले सोमवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न शिव मंदिरों में महामृत्युंजय व ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ हुआ। महिलाओं ने जहां अखंड सुहाग के लिए भगवान शिव की आराधना की, वहीं युवतियों ने भी अच्छे वर की कामना के साथ सावन के पहले सोमवार को व्रत रखा और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सावन मास में सोमवार व शनिवार का खास महत्व होता है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस माह में सोमवार का व्रत पूरे वर्ष के सोमवार के व्रत के बराबर फलदायी माना जाता है। इसी आस्था के साथ सावन के पहले सोमवार को दिन भर शिवालयों पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं व युवतियों ने मंदिरों पर जाकर रुद्राभिषेक किया तथा बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, दूध व शहद अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी, कार्तिकेय व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
शहर के सीताकुंड स्थित कल्पवृक्ष (पारिजात), शाहगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर, विनोबापुरी, दरियापुर, नवीपुर, पंचरास्ता, करौंदिया, निरालानगर, शास्त्रीनगर व रामलीला मैदान में स्थित शिव मंदिर सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। उधर, ग्रामीणांचल में भी सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। चांदा, लंभुआ, कूरेभार, कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, दोस्तपुर, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, भदैंया, दूबेपुर, कुड़वार आदि क्षेत्रों में भी शिवभक्तों का उत्साह देखा गया। जगह-जगह महामृत्युंजय व ओम नम: शिवाय के अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जहां उत्साही युवकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विज्ञापन