{"_id":"b4869ed3ef690f43f0a11ba2e58debd3","slug":"lohri-celebrated-with-great-zeal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्यौहार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों का महत्वपूर्ण त्यौहार लोहड़ी बुधवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व पर पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में विविध कार्यक्रम हुए। भजन-कीर्तन के साथ खुशी के गीत गाए गए। देर शाम करीब लोगों ने लोहड़ी जलाई व प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बीते वर्ष में जिन परिवारों में शादी, पुत्र-पौत्र की प्राप्ति होती है वे लोहड़ी के दिन ज्यादा खुशी मनाते हैं। पूरा समाज उनकी खुशियों में शामिल होता है। दिन भर बच्चे-बच्चियां सभी के घरों से लोहड़ी मांगते हैं।
विज्ञापन
दिन भर गुरुद्वारे में विविध आयोजन हुए। गुरुद्वारे को कार्यक्रम के तहत पहले से साफ-सुथरा किया गया था। अखंड साहिब पाठ, आरती के बाद ज्ञानी कुलदीप सिंह के रागी जत्थे ने सिख परंपरा के अनुसार गुरुवाणी का कीर्तन किया। सिखों के साथ अन्य समुदायों के लोग भी लोहड़ी की खुशी में शामिल हुए।
विज्ञापन