फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lockdown will remain again till Monday morning

आज से सोमवार की सुबह तक फिर रहेगा लॉकडाउन

Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown will remain again till Monday morning
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण व संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए 13 जुलाई की सुबह तक बाजार समेत सभी कार्यालय व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच केवल जरूरी सेवाएं ही संचालित होंगी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए अनुपालन की हिदायत दी है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण व संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए शासन ने फिर लॉकडाउन का फैसला लिया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक पूरा लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन में बाजार, हाट, गल्ला मंडी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आवागमन पर भी पर भी पूूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूर्व से जारी रेल सेवाएं बहाल रहेंगी। इनसे सफर करने वालों के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सकेगा। लॉकडाउन में माल परिवहन की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर यातायात जारी रहेगा लेकिन अन्य मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकृत पास वालों को आवागमन की छूट रहेगी। डीएम ने शासन से लागू लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है। कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेंगे।
तीनों के लॉकडाउन में हाईवे समेत अन्य बड़े कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर संचालित होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचालित कल-कारखानों पर भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके अलावा सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
लॉकडाउन में कोरोना व संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छता, सफाई, सर्वे व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। संबंधित विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। कहा कि जरूरी सेवाओं के अतिरिक्त लोग घरों से न निकलें। लॉकडाउन के अनुुपालन से ही रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लगने वाले लॉकडाउन को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने व्यापक तैयारियां की हैं। लॉकडाउन के अनुपालन के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की सात संयुक्त टीमें लगातार पूरे जिले में सक्रिय रहेंगी।
जिले में कुल 10 एसएसटी बैरियर्स और 38 पुलिस बैरियर्स समेत कुल 48 बैरियर्स लगाए जाएंगे। 37 वाहनों से जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी दो पालियों में सघन पेट्रोलिंग करेंगे।

यूपी 112 के 49 चार पहिया व 19 दो पहिया समेत कुल 68 वाहन जिले में लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए लगातार भ्रमणशील रहेंगे। साथ ही 14 स्थानों पर पीए सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही जिले स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed