फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lockdown will continue for two days in the city

शहर में अभी फिलहाल दो दिन जारी रहेगा लॉकडाउन

Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown will continue for two days in the city
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में 25 जुलाई से किया गया लॉकडाउन फिलहाल बुधवार तक जारी रहेगा। प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन को वापस लेने के बढ़ते दबाव बीच दुकानों को संचालित करवाने की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर शहर में दुकानों की नंबरिंग कराई जा रही है। माना जा रहा कि नंबर के आधार पर विभिन्न प्रकार की दुकानों का संचालन बारी-बारी से हो सकेगा। नंबरिंग के आधार पर संचालन से भीड़ पर भी लगाम लगने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो चरणों में 14 अगस्त तक लॉकडाउन किया था। दो दिन शासन के साप्ताहिक लॉकडाउन से लोगों को सोमवार से शहर के खुलने की संभावना थी लेकिन रविवार तक जिला प्रशासन इस पर कोई निर्णय नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शहर में दुकानें संचालित कराने के लिए राजनैतिक लोगों के साथ व्यापारियों का भी दबाव प्रशासन पर बढ़ता जा रहा है। व्यापारी लगातार दुकानें संचालित करने की मांग प्रशासन से करते आ रहे हैं। साथ ही आमलोगों की दिक्कतों की भी जानकारी प्रशासन को मिल रही है। इस बीच बढ़ते संक्रमण से प्रशासन की चिंता अभी दूर नहीं हो पा रही है।
इसे लेकर अब प्रशासन शहर में दुकानों के संचालन के लिए नई व्यवस्था बनाने में जुटा है। इस बीच मंगलवार तक शहर की दुकानों के संचालन की उम्मीद डीएम के एक आदेश के बाद टूट गई। डीएम सी. इंदुमती नभे अब 19 अगस्त बुधवार से शहर के दुकानों के संचालन की हरी झंडी दी है।
उनके निर्देश पर प्रशासन व पुलिस नगरीय क्षेत्र की दुकानों का संचालन रोस्टर से कराने की कार्ययोजना बना रहा है। इसके लिए दुकानों की नंबरिंग कराई जा रही है। नंबरिंग के आधार पर विभिन्न दुकानों का संचालन बारी-बारी से किए जाने की उम्मीद है।
प्रशासन व पुलिस विभाग को इस व्यवस्था से शहर में भीड़ कम होने के आसार हैं। डीएम के निर्देश पर सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थित दुकानों व प्रतिष्ठानों की नंबरिंग का कार्य चलता रहा।

डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि शहर के कंटेनमेंट जोन समेत अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों व दुकानों के संचालन के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्ययोजना के मुताबिक 19 अगस्त से दुकानों का संचालन कराया जाएगा। संचालन के समय लागू नियमों का अनुपालन दुकानदारों समेत अन्य को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed