फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lizards fell in Dal, six sick

दाल में गिरी छिपकली, छह बीमार

Sat, 08 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 08 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

खेरौना गांव में किराए पर रह रहे छह लोगों की तबीयत शुक्रवार रात दूषित खाना खाने से बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर जब लोगों ने कुकर में बची दाल देखी तो उसमें एक छिपकली मरी मिली। पड़ोसियों ने तत्काल सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां रात भर उनका इलाज चला।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सबकी तबीयत में सुधार आने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी। शहर के बाईपास पर संचालित एक कंपनी में काम करने वाले जिला पीलीभीत के मनोज कुमार, शाहजहांपुर के आदर्श, संजीव कुमार, शिशुपाल, दादेश, अरविंद खेरौना गांव में किराए के मकान में एक साथ रहते हैं।
विज्ञापन


इन सभी की तबीयत शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर इन लोगों ने कुकर में बची दाल देखी तो उसमें एक मरी हुई छिपकली मिली। इसकी जानकारी होते ही पड़ोसियों ने तत्काल सभी को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। सभी की तबीयत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने शनिवार सुबह सभी को घर जाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed