{"_id":"668065beaeb786512304c9a4","slug":"lives-of-youth-are-being-ruined-by-paper-leaks-kl-sharma-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115265-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक से बर्बाद हो रही नौजवानों की जिंदगी : केएल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक से बर्बाद हो रही नौजवानों की जिंदगी : केएल शर्मा
Sun, 30 Jun 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। अमेठी से कांग्रेस के सांसद केएल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक होने से नौजवानों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। यहां केवल नीट की बात नहीं है और भी पेपर लीक हो रहे है। उन्होंने कहा कि युवा तैयारी करके परीक्षा देता है। तब तक पेपर लीक हो जाता है और फिर उसकी उम्र निकल जाती है। बल्दीराय क्षेत्र पंचायत की बैठक में हिस्सा लेने आए सांसद ने यह कहकर प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरा।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उन्होंने पंचायती राज को मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे प्रधान व बीडीसी का सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे प्रधानों और बीडीसी की समस्याएं भी संसद में उठाएंगे। इस दौरान भाजपा सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि बड़े-बड़े हाईवे से गांव का विकास नहीं होता है। गांव विकसित होंगे तो लोग गांवों में रहने लगेंगे और शहरों का बोझ कम होगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी लोगों से विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही कहा कि हम सभी प्रधान व बीडीसी के साथ हमेशा खड़े है। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, पेंशन, कृषि रक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आदि अनेक योजनाओं पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, ब्लाक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
इसलिए अमेठी सांसद बैठक में पहुंचे
बल्दीराय ब्लॉक के 29 राजस्व ग्राम तथा 24 ग्राम पंचायत अमेठी संसदीय क्षेत्र में जुड़े हैं। वर्ष 2009 में हुए परिसीमन में यह गांव जोड़े गए थे। इसलिए ही अमेठी के सांसद इस बैठक में शामिल हुए।
सांसद व एमएलसी की गुफ्तगू बनी चर्चा का केंद्र
अमेठी सांसद की बातों में केंद्र व प्रदेश में सरकार न होने का दर्द भी दिखा। फिर भी उन्होंने कहा कि बल्दीराय क्षेत्र के विकास के लिए हम हरसंभव प्रयास करेगे। बैठक के दौरान कांग्रेस के सांसद केएल शर्मा और भाजपा के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खड़े होकर कानों में एक-दूसरे से गुफ्तगू की। जिसे लेकर बैठक व बाहर खासी चर्चा रही।