फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Light vehicles will be able to pass through Gopaldas bridge from January 15.

Sultanpur News: 15 जनवरी से गोपालदास पुल से जा सकेंगे हल्के वाहन

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Light vehicles will be able to pass through Gopaldas bridge from January 15.
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास गोपालदास पुल मार्ग से 15 जनवरी से आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे शहर में करीब छह माह से बनी जाम की समस्या पर अंकुश लग जाएगा। हालांकि फिलहाल हल्के वाहन, बाइक व पैदल यात्री ही पुल से आ-जा सकेंगे। करीब तीन माह बाद पुल विधिवत शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


विकास भवन व बस स्टेशन के बीच गोलाघाट-पयागीपुर मार्ग पर जर्जर गोपालदास पुल के पास नया फोरलेन पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 19 अगस्त 2023 को आवागमन बंद करा दिया था। तब से शहर में जाम की समस्या बन गई। जाम से निपटने के लिए प्रशासन का कोई कदम काम नहीं आ सका।
विज्ञापन


अभी तक शहर खासकर दीवानी तिराहा, बस स्टेशन-अमहट, गंदानाला, चौक मार्ग पर जाम की समस्या से जूझ रहा है। पुल अक्तूबर में तैयार हो जाना था लेकिन बाद में काम लेट हो गया। प्रशासन की कड़ाई के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने 15 जनवरी को पुल अस्थायी तौर पर शुरू कराने का दावा किया है। 15 जनवरी के बाद हल्के चार पहिया वाहन, बाइक व पैदल यात्री ही आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी चल रहा दीवार निर्माण का कार्य
गोपालदास के पास नाले का मुख्य स्लैब पड़ने के बाद अभी दोनों तरफ की दीवार बन रही है। इंजीनियरों के मुताबिक यह कार्य पूरा होते ही मुख्य स्लैब व दोनों तरफ की दीवार के बीच मिट्टी पटाई होगी। यह काम 15 जनवरी तक हो जाएगा। मिट्टी बैठने के बाद दोनों तरफ की दीवार व मुख्य स्लैब के बीच दो-दो लेन पर बारी-बारी से छत डाली जाएगी। इसमें करीब तीन माह का समय लगने के आसार हैं। मई में स्थायी रूप से आवागमन शुरू हो सकेगा। अवर अभियंता सीडी मिश्र ने बताया कि अस्थायी तौर पर 15 जनवरी से यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed