{"_id":"6b01e3e654a070bcd006c252","slug":"lift-to-be-installed-on-platform-four-will-provide-relief-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-169794-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्लेटफॉर्म चार पर लगेगी लिफ्ट, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्लेटफॉर्म चार पर लगेगी लिफ्ट, मिलेगी राहत
Sun, 22 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों की परेशानी नहीं होगी। अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लिफ्ट का निर्माण अंतिम चरण में है। यह लिफ्ट 37 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही है।
लिफ्ट का ढांचा बन चुका है और अब मशीन लगाने सहित कुछ छोटे कार्य बाकी हैं। कार्यदायी संस्था गति शक्ति के साइट इंजीनियर विद्युत सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि काम 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्लेटफॉर्म नंबर चार से सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर प्रतिदिन संचालित होती है। सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट और सद्भावना एक्सप्रेस भी इसी प्लेटफॉर्म से चलती हैं।
लिफ्ट शुरू होने से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। शहर के व्यापारी सुदामा प्रसाद और राधेश्याम ने बताया कि वे व्यापार के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। पैर में परेशानी के कारण सीढ़ियां चढ़ना उनके लिए मुश्किल होता है। लिफ्ट से प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
सभी प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सुविधा
प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन पर पहले से लिफ्ट की सुविधा है। चौथे प्लेटफॉर्म की लिफ्ट शुरू होने के बाद स्टेशन के सभी चारों प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।