{"_id":"63e3ec1a2071f652a80f3af9","slug":"life-in-danger-from-overloaded-vehicles-sultanpur-news-c-13-1-81094-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: ओवरलोड वाहनों से खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: ओवरलोड वाहनों से खतरे में जान
Thu, 09 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क सुरक्षा माह समाप्त हो गया पर जिम्मेदार उदसीन हैं। नतीजा यह हुआ कि एक दिन पहले ही संदना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत व आठ लोग घायल हो गए। ओवरलोड ट्रकों की चपेट में आकर एक माह के भीतर चार लोगों की जान जा चुकी हैं। आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं।विभाग सिर्फ कागजों पर अभियान चलाने के दावे कर रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जान गवांकर चुकाना पड़ रहा है। जिले में पांच चीनी मिलें हैं। जिसमें हरगांव, जवाहरपुर, रामगढ़, महमूदाबाद और बिसवां चीनी मिल शामिल है। चीनी मिल के अलग-अलग गांवों में क्रय केंद्र बने हुए हैं। आसपास के किसान अपना गन्ना बेचते हैं। फिर ट्रक के जरिए इनको चीनी मिल लाया जाता है।
जब ये ट्रकें सेंटर से गन्ना लादती हैं तो उनमें क्षमता से अधिक गन्ने को लाद दिया जाता है। जिसकी चपेट में आकर लगातार लोगों की मौत हो रही है। ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक जब कस्बे से होकर निकलते हैं, तो उनकी रफ्तार काफी तेज होती है। चालक समय रहते उसे नियंत्रित नहीं कर पाते और हादसा हो जाता है।
हरगांव में हादसे होने के बाद अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में रस्म अदायगी बनकर रह गया सड़क सुरक्षा माह शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे। मंगलवार को संदना में ट्रक पलटने से अफरातफरी मच गई। जेसीबी की मदद से गन्ने को हटाया गया। उसके नीचे नौ लोग दब गए थे। इनमें एक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को ओवरलोड ट्रक गन्ना लेकर जाते हुए दिखे। स्थानीय पुलिस भी मामले को गंभीरता से नहीं लेती है। जब कभी भी कोई हादसा होता है, तो पुलिस सिर्फ कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराने का काम करती है।
हाल में हुए हादसे
- 27 जनवरी को हरगांव के सुर्जीपारा रोड पर बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
- 28 जनवरी को हरगांव के मिल गेट के सामने ट्रक ने कक्षा सात की साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया था।
- सात फरवरी को संदना में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। एक युवक की मौत हो गई, आठ जख्मी हुए।
मिल अधिकारियों के साथ होगी बैठक
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि चीनी मिल के जिम्मेदारों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें इस मुद्दे को लेकर गहनता से चर्चा की जाएगी, ताकि इस तरह से हादसे न हो। ट्रक में किसी भी हालत में क्षमता से अधिक गन्ने को लादने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
चलाया जाएगा अभियान
आरटीओ प्रवर्तन संजय गुप्ता ने बताया कि अभी तक करीब 90 ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों का चालन किया जा चुका है। चीनी मिल इलाके में जाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिससे हादसों की आशंका कम हो।