{"_id":"59e633a04f1c1baf678b6396","slug":"lekhpal-on-strike-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का धरना जारी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का चल रहा धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने आंदोलन रास्ता अपना लिया है। लेखपाल संघ ने समस्याओं से संबंधित उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील परिसर में चल रहा लेखपालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष वासदेव यादव ने बताया कि लेखपाल की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने, पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने व प्रारंभिक वेतनमान 2000 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग की गई है। इसके अलावा एसीपी विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिए जाने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने की भी मांग शामिल है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मंगलवार से ही ई-डिस्ट्रिक्ट का काम भी बंद किया जा रहा है। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सकेंगे। धरने के बाद एसडीएम को लेखपाल संघ ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सचिव दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, विजय प्रकाश तिवारी, प्रवीण कुमार शुक्ल, दरगाही लाल गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शेषमणि मिश्र समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन