फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lawyers boycotted work in protest against the murder of advocate

Sultanpur News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lawyers boycotted work in protest against the murder of advocate
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे अदालतों में न्यायिक कार्य ठप रहा। वकीलों ने शोक जताने के बाद एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन



सोमवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता आजाद अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय, सचिव आर्तमणि मिश्र, अरविंद सिंह राजा, शेख नजर अहमद, विशंभर नाथ शुक्ल, उत्कर्ष शुक्ल, शिवराज सिंह, भवानी प्रसाद तिवारी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैठक के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय की अगुवाई में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सोमेन बर्मा से मुलाकात की और उनसे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने की मांग की। एसपी ने वकीलों काे शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होगी साधारण सभा की बैठक
अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि बैठक में हत्या के मामले को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed