{"_id":"573212534f1c1bdf6e919a0f","slug":"late-night-rain-brings-respite","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बारिश, दिन में बढ़ी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बारिश, दिन में बढ़ी गर्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 10 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बारिश से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन भर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। बुधवार को मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
हालांकि आंधी से शहर में कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को दोपहर के समय मौसम साफ होने से तेज धूप निकल आई, जिससे लोग बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने बुधवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री से बढ़कर 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 4.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन