{"_id":"5858110f4f1c1b1e64e3926e","slug":"laptop-distributed-to-1100-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप पाकर खिले चेहरे
Amarujala Bureau
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खुर्शीद क्लब में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में सोमवार को 165 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास एक साथ हुआ। 1100 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए तथा यूपी 100 सेवा भी संचालित कर दी गई।
विज्ञापन
खुर्शीद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने 165 परियोजनाओं की जानकारी दी। कहा कि इसमें 113 करोड़ की 48 परियोजनाओं को लोकार्पण किया जा रहा है और करीब 53 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। पशुओं की चिकित्सा के लिए पांच सचल पशु चिकित्सा वाहनों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। एसपी पवन कुुमार ने बताया कि यूपी 100 सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए 47 चार पहिया व 13 दो पहिया वाहन मिले हैं। इस सेवा के तहत सूचना मिलने पर पुलिस 10 से 20 मिनट में पहुंच जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि लोकार्पण की 48 परियोजनाओं में माध्यमिक शिक्षा की 16, स्वास्थ्य की 11, लोक निर्माण की 13, सेतु निगम की चार, राजस्व की दो, विद्युत व निर्वाचन से संबंधित एक परियोजना है। शिलान्यास में शामिल चार परियोजनाओं में सेतु निगम की दो, स्वास्थ्य की एक और व्यावसायिक शिक्षा की एक परियोजना है। कार्यक्रम में 1100 छात्र-छात्राओं को माननीयों एवं अधिकारियों ने लैपटॉप वितरित किया।
विज्ञापन
लैपटॉप वितरण देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम को सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने भी संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अनूप संडा, अरुण वर्मा, रामचंद्र चौधरी, अबरार अहमद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, राज्य निर्माण निगम के सलाहकार संदीप कुुमार शुक्ल ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके पहले कार्यक्रम में डीआईओएस गिरीश नारायण सिंह ने सबका स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।