फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lambhua became the winner after defeating Vanvasi hostel.

Sultanpur News: वनवासी छात्रावास को हरा लंभुआ बनी विजेता

Thu, 18 Jan 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lambhua became the winner after defeating Vanvasi hostel.
सीताकुंड घाट पर चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। - संवाद 
सुल्तानपुर। सीताकुंड धाम में एबीवीपी के तत्वावधान में बुधवार को खेलो भारत के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच वनवासी छात्रावास व दुबेपुर के बीच हुआ। इसमें वनवासी छात्रावास ने दूबेपुर को हराया। दूसरे मैच में लंभुआ व कादीपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लंभुआ की टीम ने जीत हासिल की। तृतीय स्थान के लिए दूबेपुर और कादीपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कादीपुर टीम की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


फाइनल मैच वनवासी छात्रावास और लंभुआ के बीच खेला गया जिसमेें लंभुआ की टीम विजेता बनी। विभाग प्रमुख डॉ़ संतोष अंश ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री सुरेंद्र, प्रांत सहमंत्री शुभेंद्रवीर सिंह, एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता रामेंद्र सिंह राणा, गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खेलो भारत प्रांत सह संयोजक शैलेंद्र यादव व पूर्व सह प्रांत मंत्री आलोक रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed