फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lalitotsav celebrated at KNI

हर्षोल्लास के साथ मनाया ललितोत्सव

Wed, 13 Jan 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 13 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lalitotsav celebrated at KNI

संगीत एवं नृत्य व्यक्ति के मानस के उल्लास हैं। एक स्वस्थ मस्तिष्क ही ज्ञानार्जन में अपनी उत्कृष्ट भूमिका अदा कर सकता है। यह बात केएनआई में आयोजित ललितोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहीं।

विज्ञापन



कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान परिसर में बुधवार को ललितोत्सव हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, संगीत, शास्त्रीय नृत्य, एकांकी, स्वरचित कविताओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त शैक्षिक प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, नारा लेखन, कोलॉज व भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। निबंध प्रतियोगिता में नेहा मिश्रा, वाद-विवाद में नौशीन फातिमा, कोलॉज में निखिल श्रीवास्तव, नारा लेखन में शोभा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एकल गायन में हर्षित शर्मा, एकल नृत्य में करिश्मा, आधुनिक एकल नृत्य में गौरव, सामूहिक नृत्य में तान्या एवं समूह, एकांकी में स्वतंत्र द्विवेदी एवं समूह, काव्य पाठ में अर्पित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत के निर्णायक की भूमिका में लखनऊ संगीत विभाग से अर्पित सिंह एवं सुरभि श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. रंजना सिंह, विधि विभाग के डॉ. सुशील सिंह, श्रीश कुमार सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह, मुख्य अनुशास्ता डॉ. केडी सिंह, डॉ. वीके झा, शशि प्रकाश सिंह, डॉ. राकेश पांडेय, रामनयन सिंह, बिहारी सिंह, डॉ. वीपी सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed