फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Labourers given cycles

श्रमिकों को बांटी साइकिलें

Mon, 16 May 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 16 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Labourers given cycles
खिले मजदूरों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में सोमवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। श्रम विभाग में पंजीकृत 596 निर्माण श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई।

विज्ञापन


साइकिल पाकर श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व शहर विधायक अनूप संडा की अगुवाई में निर्माण श्रमिकों को साइकिलें बांटी गईं। मोतिगरपुर विकास क्षेत्र के पारसपट्टी गांव में स्थित पंचायत भवन के पास सोमवार को ही 104 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों साइकिल वितरित की गई। वहीं पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 492 श्रमिकों को साइकिल प्रदान की गई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों का जीवन स्तर उठाने के लिए कई योजना चला रही है। सहायक श्रमायुक्त आभा श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा के जॉब कार्डधारक जो 50 दिन कार्य किए हुए हैं, वे श्रम विभाग में अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed