फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Laborer's body found hanging from a noose

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Tue, 09 Jun 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a noose
गोसाईगंज। बसौहा निवासी मजदूर रंजीत कुमार (30) का शव रविवार रात घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संदीप ने बताया कि रंजीत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात वह अपने पुत्र आर्यांश (04) के साथ कमरे में सोने चला गया। देर रात आर्यांश सोकर उठा तो अपने पिता रंजीत का शव फंदे से लटका देखकर वह रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे। परिजनों ने रंजीत के शव को कमरे की छत के हुक से साड़ी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साड़ी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इनसेट-
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रंजीत के परिवार में पत्नी किरन, पुत्र आर्यांश, माता गेना देवी व दो भाई हैं। रंजीत के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed