{"_id":"68873dc5542d52212d0a03ce","slug":"laborer-died-after-being-crushed-tractor-trolley-overturned-owner-took-trolley-left-body-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: अनियंत्रित होकर पलटी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालिक गाड़ी ले गया... कीचड़ में छोड़ गया मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: अनियंत्रित होकर पलटी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालिक गाड़ी ले गया... कीचड़ में छोड़ गया मजदूर का शव
Mon, 28 Jul 2025 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:20 PM IST
सार
सुल्तानपुर में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट-भट्ठा मालिक जेसीबी से ईंट और ट्रैक्टर-ट्रॉली उठा ले गया। लेकिन, मजदूर का शव वहीं कीचड़ में पड़ा रहा।
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर का शव निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। गाड़ी के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मानवता उस समय शर्मसार हो गई, जब ईंट-भट्ठा मालिक जेसीबी लेकर पहुंचा और ऊंट व ट्रैक्टर लेकर चला गया। जबकि, शव वहीं कीचड़ पर पड़ा रहा। हादसा लंभुआ नगर पंचायत के विकासनगर मोहल्ले में हुआ। बताया गया कि ईंट निर्माणाधीन उप-निबंधक कार्यालय के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: मौलाना पर भड़के अवधेश प्रसाद, बोले- 'कोई पागल ही...,' लखनऊ में केस दर्ज
विज्ञापन
ये भी पढ़े- अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़: सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, कमिश्नर-IG व राज्यमंत्री ने मौका मुआयना कर लिया जायजा
सुबह दिखा कपड़ा... तो लोगों ने पुलिस को दी सूचना
सोमवार की सुबह जब लोग उधर से गुजर रहे थे, तब कीचड़ में कपड़ा दिखा। पास जाकर देखा तो मजदूर के हाथ-पैर दिखे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कीचड़ से निकलवाया। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर झारखंड प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।