{"_id":"6735023d0b473638000ec154","slug":"kotwal-clashed-with-congressmen-tore-his-uniform-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-122255-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कांग्रेसियों से भिड़े कोतवाल, खुद फाड़ ली वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कांग्रेसियों से भिड़े कोतवाल, खुद फाड़ ली वर्दी
Thu, 14 Nov 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों से विवाद के बाद वर्दी फाड़ते कोतवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की नगर कोतवाल से धक्कामुक्की हो गई। कांग्रेस नेताओं को हल्की चोटें आईं।
पुलिस के रवैए के खिलाफ कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और नगर कोतवाल पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला सुलझाने पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ नगर की मौजूदगी में नगर कोतवाल ने वर्दी ही फाड़ डाली, और कांग्रेसियों को सबक सिखाने की धमकी देने लगे। करीब डेढ़ घंटे चले नारेबाजी के बाद सीआरओ पहुंचे और एसपी से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर मामला शांत हुआ और कांग्रेसियों ने डीएम को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
जिले में डीएपी खाद की किल्लत को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में दोपहर 12:00 बजे पोस्टर-बैनर लेकर कार्यकर्ता पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया। कांग्रेसियों ने डीएम से मुलाकात के लिए गेट खोलने को कहा, तो पुलिस ने मना कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट के पास जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद के साथ नगर कोतवाल नारद मुनि ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी सभी को जबरदस्ती हटाने लगे। आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजेश तिवारी के चेहरे पर मुक्का मार दिया, और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक के कपड़े फाड़ दिए। धक्कामुक्की में तीन-चार कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। प्रदर्शन में शकील अंसारी, पवन मिश्र, दीपक सोनी, सुब्रत सिंह सनी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
इनसेट..
सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल की कार्यशैली ने बढ़ाया आक्रोश
कांग्रेसियों को समझाने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद ने मामले को और उलझा दिया। समझाने के बजाय उन्होंने वहां से हटने की धमकी दे डाली। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी और सीओ नगर प्रशांत सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को वहां से हटाया। मौके की नजाकत को देखते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम मौके पर पहुंचे और कोतवाल पर कार्रवाई की जिद पर अड़े कांग्रेसियों के सामने एसपी सोमेन बर्मा से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मांगपत्र लिया।
हर बार बंद हो जाता है गेट
कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि चीनी मिल बंद है। सड़कें टूटी हुई हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इसके समाधान के लिए जिलाधिकारी से मिलने की पूर्व सूचना भी दी गई थी। बावजूद इसके, हमें गेट बंद कर मिलने नहीं दिया गया, जिससे मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा। हमारे साथ हर बार यही होता है।
मामले की जांच शुरू
जो हुआ, नहीं होना चाहिए था, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों को देखा जा रहा है। समग्र रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- प्रशांत सिंह सीओ नगर सुल्तानपुर