फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KNIT wins 11 medals with a stellar performance

Sultanpur News: शानदार प्रदर्शन से केएनआईटी ने जीते 11 पदक

Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
KNIT wins 11 medals with a stellar performance
सुल्तानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू), वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव स्पर्धा-2026 में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में 40 से अधिक महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच केएनआईटी ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य समेत कुल 11 पदक जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया। नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अनुराग पाल ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

अनुराग पाल ने ऊंची कूद, 110 मीटर बाधा दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर स्वर्णिम हैट्रिक बनाई। पावरलिफ्टिंग में राजेश्वरी और आकांक्षा यादव ने स्वर्ण पदक जीते। गोला फेंक में विवेक गौतम ने रजत पदक हासिल किया। वर्षा पटेल ने भाला फेंक में रजत और पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता। श्रेया सचान ने पावरलिफ्टिंग में रजत पदक अपने नाम किया। लकी गौतम और शिखा दतनिया ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ केएनआईटी की बालक खो-खो टीम और बालिका बाॅस्केटबॉल टीम ने दमखम दिखाया। दोनों टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचीं। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके उपाध्याय के नेतृत्व और प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही। सीएसए के अध्यक्ष प्रो. अभय अग्रवाल और खेल संयोजक डॉ. वरुण कुमार का सहयोग रहा। खेल सचिव लकी गौतम और अर्पिता पटेल के कार्यकाल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रो. शशांक कुमार, प्रो. अंकित जसवाल और प्रो. सुमन सोनी ने टीम के साथ रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed