{"_id":"6abbfd811b870d63d8080e09","slug":"knife-recovered-at-the-instance-of-the-accused-during-remand-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166122-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मिली चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मिली चाकू
Tue, 29 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले के मामले में जेल गए आरोपी अंकित पांडेय को विवेचक तरुण पटेल की अर्जी पर मंगलवार को आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य साक्ष्य मिले।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शैलेश कृष्ण चतुर्वेदी ने पुलिस की कार्रवाई को जायज बताया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने पुलिस रिमांड की कार्यवाही पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
कादीपुर के राईबीगो गांव के रहने वाले वादी रामसूरत पांडेय ने 18 अगस्त को स्थानीय कोतवाली में गांव के ही आरोपी कामता प्रसाद पांडेय, उनके पुत्र अंकित पांडेय, सहआरोपी मनोज, आजमगढ़ जिले के रहने वाले नित्कर्ष सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी अंकित सरेंडर कर जेल चला गया। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए कोर्ट ने इजाजत दी थी। (संवाद)