{"_id":"6abd5ca3e2472bfc9101a1db","slug":"kni-slp-dance-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166178-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ‘संस्कृति द सोल ऑफ इंडिया’ थीम पर फ्रेशर्स समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ‘संस्कृति द सोल ऑफ इंडिया’ थीम पर फ्रेशर्स समारोह आयोजित
Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत- संस्था
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और कला के विभिन्न रंगों को अपनी प्रस्तुतियों से दर्शाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत और परिचय के साथ हुआ। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन की प्रस्तुति नैन्सी, श्रेया, दिशांशी और ऐशरी ने दी। निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्रेया की शास्त्रीय प्रस्तुति और कृष्ण के बांसुरी वादन ने कार्यक्रम को सांगीतिक शुरुआत दी। विद्यार्थियों ने एकल और सामूहिक नृत्य, गायन, गिटार, बांसुरी वादन, कविता तथा नाट्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘ढोंगी बाबा’ और ‘दहेज का भोज’ जैसे नाटकों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए गए। समर्थ और प्रभु की कविता प्रस्तुतियों ने समारोह में साहित्यिक रंग जोड़ा।
नृत्य प्रस्तुतियों में ‘अदा एंड अंदाज, जैज’ का बैटल डांस, अभिषेक का एकल नृत्य और एमसीए के छात्र-छात्राओं के समूह एवं युगल नृत्य प्रमुख रहे। ‘वात्सल्य’ और ‘डांस डांस एक्स’ समूहों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हर्ष विक्रम सिंह के निर्देशन और सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ. कपिल सक्सेना के समन्वय से हुआ।-संवाद