फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KNI PSS tops in Yogasana

Sultanpur News: योगासन में केएनआई पीएसएस अव्वल

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
KNI PSS tops in Yogasana
कादीपुर में आयोजित योगासन कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभागी। -संवाद
कादीपुर (सुल्तानपुर)। दो दिन से संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर में चल रही अंतरमहाविद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



योगासन प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में केएनआई पीएसएस सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में केएनआई पीएसएस के मनोज निषाद, आदर्श वर्मा, सुशांत पांडेय, शिवा भारती, देवेश उपाध्याय, जयनेंद्र कुमार सिंह व बालिका वर्ग में तेजस्वी कुमारी, अंशु वर्मा, आंचल सिंह, खुशी गुप्ता, संजू मिश्रा, कोमल पांडे को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन



संत तुलसी दास पीजी कॉलेज कादीपुर की बालिका टीम की श्रुति पांडे, शिवांगी यादव, शिक्षा वर्मा, अंशिका पांडे, श्रुति साहू व जूही अग्रहरि को रजत पदक तथा श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान की बालक टीम को प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी एवं प्राचार्य प्रोफेसर आरएन सिंह ने रजत पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में निर्णायक मंडल ने प्रत्येक प्रतिभागी का अलग-अलग मूल्यांकन किया। प्रतिस्पर्धा के आधार पर विजेताओं का निर्णय किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव नीरज तिवारी, प्रो. जितेंद्र तिवारी, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह व डॉ. राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed