फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kitchen garden

638 प्राथमिक स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डेन

Thu, 05 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kitchen garden
गौरीगंज। प्रदेश सरकार ने एमडीएम के तहत स्कूलों में ताजा सब्जी मुहैया कराने के उद्देश्य से किचन गार्डेन निर्मित कराने की योजना बनाई है। पहले चरण में 638 परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया है। किचन गार्डेन बनाने पर प्रति स्कूल 15 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रदेश सरकार ने किचन गार्डेन बनाने की योजना बनाई है। कवायद के तहत पिछले दिनों विभाग की ओर से भेजे गए 638 स्कूलों के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रत्येक स्कूल में किचन गार्डेन के निर्माण पर 15 हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

धन का आवंटन व स्वीकृति के बाद निदेशक एमडीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर स्कूल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर सब्जी व फूल की खेती करने की व्यवस्था के साथ किचन को सुरक्षित करने के लिए गेट, पिलर व कंटीले तार से बाउंड्रीवॉल बनवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंड्रीवॉल बनने के बाद स्कूल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर किचन गार्डेन के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्र/छात्राओं को क्यारी बनाकर हरी सब्जी व फूलों का बीज बोने/उगाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।
धन का आवंटन होने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी खंड शिक्षाधिकारी को चिह्नित स्कूलों में आवंटित धनराशि से पिलर के सहारे कांटे वाले तार से बाउंड्रीवॉल व गेट बनवाकर परिसर में खाली पड़ी भूमि पर सब्जी उगाने का निर्देश दिया है।
साथ ही मां समूह के सदस्यों व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ उगाई गई सब्जियों का प्रयोग कर गुणवत्ता पूर्ण भोजन बनाकर बच्चों को परोसने का निर्देश दिया है।
जिला समन्वयक निर्माण अखिलेश श्रीवास्तव ने निदेशक का पत्र मिलने की पुष्टि की है। डीसी निर्माण ने बताया कि किचन गार्डेन से योजना में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे बच्चों में क्यारी विधि से खेती करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी व स्कूल परिसर भी सुंदर होगा।

बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी बीईओ को चयनित विद्यालयों में किचन गार्डेन बनवाने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed