{"_id":"8bf7289309c1061d1db91b193e2199b3","slug":"khatu-shayam-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखो मेरो श्याम कैसा जंच रहा है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखो मेरो श्याम कैसा जंच रहा है..
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खुर्शीद क्लब में रविवार की रात प्रभु खाटू वाले का 15वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में भजन व कलाकारों के नृत्य पर रात भर श्रद्घालु झूमे। रंग-बिरंगी रोशनी व विभिन्न वैराइटी के फूलों से सजे दरबार में विद्यमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ संस्था के सदस्य विजय भालोठिया व उनकी पत्नी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के गायक धर्मेंद्र पांडेय व राजवीर श्रीवास्तव ने गणेश वंदना से भजन की प्रस्तुति की। फतेहाबाद हरियाणा से आए डॉ. अनिल शर्मा ने मेरे श्याम चले आना, घनश्याम चले आना, पुरानी खाटू की रेत में, गुण भारी है खाटू की रेत में भजन की प्रस्तुति देकर भक्ति की सरिता में श्रद्घालुओं को बांध दिया। हरियाणा से ही आए रजनीश शर्मा ने ;वंदन तेरा करूं, अभिनंदन तेरा करूं, रंग दे-रंग दे... व देखो मेरो श्याम कैसा जंच रहा है, सिंहासन पर बैठा हंस रहा है भजन प्रस्तुत पर मौजूद श्रद्घालु झूम उठे।
विज्ञापन
खलीलाबाद से पधारे भजन गायक हरमेंद्र सिंह ने हैं भाव के भूखे भगवन, जब भक्त पुकारे प्रेम से प्रभु दौड़े आते हैं और नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार, बस इतनी तनख्वाह देना कि मेरा सुखी रहे संसार प्रस्तुत किया। महोत्सव में जिला जज डॉ. नरेश कुमार बहल, विधायक अनूप संडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग डटे रहे। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, संकेत गर्ग, पुनीत, अमित, सरेश, गोमती मोदनवाल, सौरभ, सुधीर सिंघल, अजय कसौंधन, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, गंगा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्घालु मौजूद रहे। फाल्गुुन महोत्सव का संचालन प्रवीण आलोक कानोडिया ने किया।
विज्ञापन