फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Karva Chauth: Organza and Jimmy Choo sarees become women's favorite.

करवा चौथ : महिलाओं की पसंद बनी ऑर्गेंजा व जिम्मी छू साड़ी

Wed, 16 Oct 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Organza and Jimmy Choo sarees become women's favorite.
शहर ​स्थित साड़ी की दुकान
सुल्तानपुर।
विज्ञापन

करवा चौथ त्योहार को लेकर शहर में बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने सूरत, दिल्ली, कोलकाता व जयपुर की साड़ियां उतारी हैं। इस बार महिलाएं करवा चौथ के लिए ऑर्गेंजा व जिम्मी छू साड़ियां पसंद कर रही हैं।
20 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। शहर के सब्जी मंडी इलाके में कपड़ा की दुकान करने वाले व्यापारी कुलदीप बरनवाल कहते हैं कि पिछले साल करवा चौथ पर जॉर्जट, सिमर व कॉटन की साड़ियों की डिमांड थी। इस बार भी सिमर साड़ी का क्रेज बरकरार है।
विज्ञापन


कारोबारी मनमीत सिंह ने बताया कि इस बार मार्केट में ऑर्गेंजा, सिमर व जिमी चू साड़ियों की खूब डिमांड है। ऑर्गेंजा साड़ी 600 से 4000 रुपये तक, सिमर साड़ी 500 से 5000 तक और जिम्मी छू साड़ी 1000 से 4000 रुपये तक दुकान में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाराम मौर्य बताते हैं कि पिछले साल बाजार थोड़ा डाउन था, लेकिन इस बार महिलाओं में खासा उत्साह है। तीन दिन में 15 से अधिक ऑर्गेंजा और जिम्मी छू साड़ी की बिक्री हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है, 20 अक्तूबर तक साड़ियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। करवाचौथ को लेकर सरदार सुदीप पाल सिंह, शन्नू, चरणजीत सिंह आदि कपड़ा कारोबारियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed