फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kargil Martyr Maan Singh remebered

कारगिल शहीद मान सिंह को श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jul 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 26 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kargil Martyr Maan Singh remebered
कारगिल दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

कारगिल युद्ध में शहीद जिले के वीर सपूत मान सिंह यादव के पैतृक गांव हयातनगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को कारगिल संघर्ष की 16वीं वर्षगांठ पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद मान सिंह के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


मान सिंह की पत्नी विद्यावती ने पति के बलिदान को याद करते हुए अपनी बेटियों के साथ उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाए।  मुख्य अतिथि के रूप में श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष रघुवीर यादव ने मान सिंह के परिवारीजनों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। शहीद मान सिंह के साथ ऑपरेशन विजय में शामिल सूबेदार मुन्नालाल विश्वकर्मा ने अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मान सिंह का 17 वां शहादत दिवस हमारे लिए पर्व के समान है।
विज्ञापन


हमें देशभक्त शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा।  इसके पूर्व शहर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर शहीद मान सिंह की पत्नी व बच्चों ने उनके चित्र पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मान सिंह के पिता राम अंजोर यादव, माता नयाराजी, राजित राम वर्मा, अजय, हंसराज यादव, बाबूलाल यादव, केसराज यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed