फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kanya Pujan held on the seventh day of Navratri (Maha Saptami); students receive a digital e-room.

Sultanpur News: नवरात्र महासप्तमी पर कन्या पूजन, छात्रों को मिला डिजिटल ई-रूम

Sun, 18 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kanya Pujan held on the seventh day of Navratri (Maha Saptami); students receive a digital e-room.
सुल्तानपुर। नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए डिजिटल ''ई-रूम'' का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन से हुई। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने 200 कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भोजन ग्रहण किया। प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने ''ई-रूम'' का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह, एडीआईओएस जटाशंकर यादव और विद्यालय प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में कन्या पूजन और मां दुर्गा की नौ रूप झांकी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा स्तुति, सरस्वती वंदना और भजन कीर्तन से हुई। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने शिशु से पंचम तक की छात्राओं का कन्या पूजन और भोज कराया। मुख्य वक्ता कंचन सिंह ने मां दुर्गा और राम के चरित्र की विशेषता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed