फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kakwa won the trophy by defeating Ramganj

Sultanpur News: ककवा ने रामगंज को हराकर जीती ट्रॉफी

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kakwa won the trophy by defeating Ramganj
क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी
अलीगंज (सुल्तानपुर)। मंडलीय खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ककवा ने रामगंज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुरजीत को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को रामगंज की टीम ने टॉस जीतकर ककवा टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवरों के मैच में ककवा ने छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में उतरी रामगंज की टीम 10 ओवर में 70 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ककवा टीम के खिलाड़ी धीरज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक गौरीगंज चंद्रप्रकाश मटियारी ने विजेता व उपविजेता टीम को इनाम देकर सम्मानित किया। एमएलसी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, जीएसटी कमिश्नर गाजियाबाद भूपेंद्र शुक्ला, महेश सोनी, अभिषेक कौशिक, अरुण मिश्रा, राहुल राकेश दुबे, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
अजहर ने 16 छक्कों के साथ लगाया शतक
भदैंया। स्थानीय बिकवाजितपुर के मेला बाग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन मुडुई नेवादा और चौकिया टीम ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच मुड़ुई नेवादा और रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें नेवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 223 रन बनाए। यह स्कोर इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे अधिक स्कोर रहा है।

नेवादा की तरफ से अजहर ने 16 छक्कों की मदद से 30 गेंदों में शानदार 119 रन बनाए, सुलेमान ने भी टीम के लिए 57 रन बटोरे। जवाब में रामपुर की टीम सात ओवरों में 86 रन ही बना सकी। दूसरा मैच लोहरामऊ और चौकिया इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौकिया ने निर्धारित 10 ओवरों में 159 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में लोहरामऊ की टीम 123 रन ही बना सकी। रविवार को अपना दल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अयोध्या परिक्षेत्र के अविनाश पटेल एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed