{"_id":"5fe0c9eb8ebc3e3ead4e3767","slug":"just-three-days-of-progress-achievements-are-all-counted-sultanpur-news-lko5560405164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने बताईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने बताईं उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 24 को खत्म हो रहा है। इस हिसाब से अब प्रधानी बस तीन दिन बची। सारे प्रधान अपने अपने दावे कर रहे हैं। कोई शौचालय और नाली बनवाने की बनवाने की बात कर रहा है तो कोई पंचायत भवन और स्कूलों के कायाकल्प की बात कर रहा है।
हर कोई नाली, खड़ंजा का निर्माण कराते हुए पात्रों को लाभार्थीपरक योजनाओं का फायदा पहुंचाने का दावा कर रहा है।। पांच वर्ष में पांच ग्राम पंचायतों में अपने प्रयास से कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां ग्राम प्रधानों ने बताई हैं।
बल्दीराय विकास खंड के कुवांसी बड़ाडांड़ ग्राम पंचायत में शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने बस मॉडल के तौर पर सामुदायिक प्रसाधन का निर्माण कराया है। इसके साथ ही पंचायत भवन का निर्माण कराते हुए कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पंचम यादव ने बताया कि पांच वर्ष में व्यक्तिगत प्रयास करके लाभार्थीपरक योजनाओं से सभी पात्रों को संतृप्त कर दिया गया है। अब ग्राम पंचायत में विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत प्रसाधन योजना से कोई पात्र वंचित नहीं रह गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में खड़ंजा, नाली, तालाब का कार्य कराया गया। जिला पंचायत से इंटरलॉकिंग का कार्य प्रयास करके कराया गया है।
बल्दीराय विकास खंड के जरईकलां ग्राम पंचायत ने पांच वर्ष के भीतर कई उपलब्धिां हासिल की। ग्राम पंचायत में करीब डेढ़ सौ सोलर लाइट से जगमग हो गया है। इसके साथ ही कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में टायल्स लगवाकर उसका आधुनिकीकरण कराया गया है।
ग्राम पंचायत में सामुुदायिक प्रसाधन का निर्माण समेत नाली, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया। ग्राम प्रधान अकंचनलता बताती हैं कि ग्राम पंचायत में लाभार्थीपरक योजनाओं राशन कार्ड, आवास, पेंशन, शौचालय और निशक्तों को उपकरण वितरित कराया गया। पांच वर्ष में ग्राम पंचायत विकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है।
मोतिगरपुर विकास खंड के शुकुलदुलैचा ग्राम पंचायत में भी शासन के निर्देश के क्रम में पांच साल में लाभार्थीपरक योजनाओं के साथ विभिन्न योजनाओं का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया गया। वर्ष 2020 में शासन की ओर से सामुदायिक प्रसाधन निर्माण का आदेश जारी होते ही पंचायत निधि से पर्यावरण व स्वच्छता को दर्शाता एक सामुदायिक प्रसाधन का निर्माण कराया गया।
पंचायत भवन निर्माणाधीन है। ग्राम पंचायत में दो प्राथमिक विद्यालयों शुकुलदुलैचा व अतरदशा में स्कूलों का कायाकल्प कराते हुए छात्रों की बेसिक शिक्षा को मजबूती दी गई। ग्राम प्रधान राजकुमारी बताती हैं कि विभिन्न विभागों से प्रयास करके लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया गया।
आवास, विभिन्न पेंशन, व्यक्तिगत प्रसाधन का लाभ पात्रों को दिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण व जल संरक्षण के लिए मनरेगा से तालाब बनवाए गए। नाली, खड़ंजा निर्माण व हैंडपंप मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर रहा। विकास कार्यों की वजह से ही दो वर्ष ग्राम पंचायत को सरकार की ओर से सम्मानित किया था।
मोतिगरपुर विकास खंड के हरसायन नागापुर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण के साथ एक जूनियर व एक प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत आधुनिक बनाया गया। ग्राम पंचायत के साथ राजस्व गांव में भी नाली, खड़ंजा, तालाब निर्माण का कार्य विभिन्न मदों से कराया गया।
तीन तालाबों का निर्माण पूरा कराते हुए चौथे का निर्माण शुरू करा दिया है। ग्राम प्रधान कमला वर्मा बताती हैं कि विद्यालय में प्रसाधन के साथ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता में रहा। सामुदायिक प्रसाधन का निर्माण कराकर ओडीएफ की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
आवास समेत व्यक्ति लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को संतृप्त किया गया। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए केंद्र सरकार ने पंचायत सशक्तिकरण के पुरस्कार से सम्मानित किया।