{"_id":"571511224f1c1b4b6e8b4738","slug":"jumper-fault-leads-to-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंपर कटने से दो घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंपर कटने से दो घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र
Amarujala Bureau
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के दौरान रविवार की रात अचानक हाईटेंशन लाइन का जंपर कट गया। मुख्य लाइन का जंपर कटने से शहर का दरियापुर व ग्रामीण क्षेत्र का असरोगा उपकेंद्र बंद हो गया। रात में अचानक शहर का उपकेंद्र बंद होते ही हायतौबा मच गई। लोगों के दबाव के बीच करीब दो घंटे बाद शहर की आपूर्ति बहाल हो सकी। दो घंटे कटौती के दौरान रात में करीब 20 हजार आबादी गर्मी से बेहाल रही।
विज्ञापन
सप्ताह भर से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। रविवार की रात बिजली की आंख मिचौली के बीच करीब एक बजे दरियापुर उपकेंद्र के मेन लाइन का जंपर कट गया। 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंपर कटने से दरियापुर के साथ ग्रामीण क्षेत्र का असरोगा उपकेंद्र भी बंद हो गया। अचानक दो उपकेंद्र बंद होते ही वितरण खंड के कर्मी सकते में आ गए।
विज्ञापन
बिजली कटते ही गर्मी से बेहाल शहर के उपभोक्ताओं के फोन उपकेंद्र पर घन-घनाने लगे। लोगों का दबाव बढ़ते ही विद्युत कर्मियों ने छानबीन शुरू की। काफी देर छानबीन के बाद मुख्य लाइन का जंपर कटा हुआ पाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जंपर को ठीक करके पहले दरियापुर उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद असरोगा उपकेंद्र को भी चलाया गया।
विज्ञापन
रात में दो घंटे दोनों उपकेंद्र बंद रहने से करीब 20 हजार की आबादी गर्मी से बेहाल रही। रात में तीन बजे आपूर्ति मिलने के बाद दरियापुर उपकेंद्र से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि अचानक मेनलाइन का जंपर कटने से दिक्कत आई थी। खामी को दूर करके विद्युत बहाल की गई।