{"_id":"613249378ebc3e31e62f7f27","slug":"jio-tagging-of-kitchen-gardens-will-be-done-in-schools-sultanpur-news-lko593893544","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के किचन गार्डन की होगी जियो टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के किचन गार्डन की होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन की प्रगति की समीक्षा के लिए अब जियो टैगिंग कराई जाएगी। सभी खंड शिक्षाधिकारी किचन गार्डन की फोटो टैग करेंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष में जिले के 10 विद्यालयों को किचन गार्डन की स्थापना के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए गए थे। इसमें अखंडनगर के जूनियर हाईस्कूल बनबहा सिरखिनपुर, बल्दीराय के जूनियर हाईस्कूल डेहरियावां, भदैंया के जूनियर हाईस्कूल सकरसी, दूबेपुर के जूनियर हाईस्कूल अमेठा, जयसिंहपुर के जूनियर हाईस्कूल गोसाईगंज, करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय मगरसनकलां, कुड़वार के जूनियर हाईस्कूल देवलपुर, लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय मुरली, मोतिगरपुर का जूनियर हाईस्कूल मोतिगरपुर तथा प्रतापपुर कमैचा का जूनियर हाईस्कूल कोथराकलां शामिल है।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि जिन 10 विद्यालयों में किचन गार्डन के लिए पैसे भेजे गए थे, उनमें किचन गार्डन विकसित किए जाने की समीक्षा के लिए प्रेरणा निरीक्षण एप में विकल्प दिया गया है। इसके माध्यम से जिला समन्वयक एमडीएम की ओर से संबंधित 10 विद्यालयों का प्रत्येक माह निरीक्षण कर प्रति विद्यालय पांच-पांच फोटो अपलोड किया जाएगा।