{"_id":"5e4ac80f8ebc3ef29306f350","slug":"jewelry-worth-four-lakh-rupees-stolen-from-home-sultanpur-news-lko509072720","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चार लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चार लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। करमौली गांव में रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्सा व अलमारी खोलकर चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के करमौली गांव निवासी राजेंद्र पांडेय रविवार की रात परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में सो रहे लोगों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद अलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जब परिवारीजन जागे तो बाहर से दरवाजा बंद पाया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और दरवाजे को बाहर से खोला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।