फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   jewellery and cash looted by women by threatning

मासूम की गर्दन पर चाकू रख मां से आठ लाख के जेवरात लूटे

Tue, 16 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
jewellery and cash looted by women by threatning
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कंद्रवारे गांव में सोमवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने महिला को घर में अकेली पाकर लूटपाट किया। बदमाश दुधमुंही बच्ची के गर्दन पर चाकू रखकर करीब आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के वक्त महिला का पति गांव में खेती के लिए मजदूरों की गिनती करने के लिए गया था। मंगलवार को सीओ जयसिंहपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर (कंद्रवारे) गुलाब सिंह राम मिलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रामलला सिंह और उनकी पत्नी उमा सिंह सोमवार को दवा कराने के लिए कानपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर उनका इकलौता बेटा बृजेंद्र प्रताप सिंह और बहू प्रीति सिंह व नातिन वाणी (3) मौजूद थीं। रात करीब नौ बजे बृजेंद्र प्रताप सिंह गांव में खेत में काम करने के लिए मजदूरों की तलाश करने गए थे। बृजेंद्र प्रताप के जाने के चंद मिनट बाद ही दो नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंचे और दरवाजे को खटखटाया।
प्रीति को लगा कि उनके पति बृजेंद्र प्रताप आ गए हैं। प्रीति ने जैसे ही दरवाजा खोला दो दोनों बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर अंदर कर दिया और सिटकिनी लगा दी। कमरे में प्रीति की बेटी वाणी बेड पर थी। एक बदमाश ने उसे गोद में उठाकर उसके गले पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रीति से अलमारी खोलवाई।
उसके बाद बदमाश अलमारी में रखे करीब आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बृजेंद्र जब घर पहुंचे तो प्रीति ने उन्हें पूरी घटना बताई। बृजेंद्र ने रात में ही घटना की सूचना यूपी 112 को दी।

सूचना के बाद पहुंचे यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मंगलवार को सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह, एसओ मोतिगरपुर शिव कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने प्रीति की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed