{"_id":"6834c12ba3d9caee7b02cc19","slug":"jewelery-worth-rs-50-lakh-stolen-from-farmers-house-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133782-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान के घर से 50 लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान के घर से 50 लाख के जेवरात चोरी
Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 27 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला के दशगरपारा में किसान के घर पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। दशगरपारा गांव निवासी किसान के घर को चोरों ने रविवार रात निशाना बनाया। पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने कमरों में रखी आलमारी से 45 हजार रुपये नकदी और 50 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सोमवार सुबह चोरी का पता चला। डॉग स्क्वायड व फाेरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
दशगरपारा गांव निवासी किसान राजकुमार सिंह बड़े काश्तकार हैं। राजकुमार के पुत्र विशाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जो कुछ दिनों पहले मुंबई से घर आई हैं। इस वक्त राजकुमार के घर पर उनकी मां, पत्नी, भाई की पत्नी, बेटी और बहू रह रहे हैं। रोजाना की तरह रविवार रात राजकुमार परिजनों के साथ घर के आगे के हिस्से में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर उनके घर में दाखिल हो गए।
चोराें ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर सोने के चार हार, सात चेन, दो झुमके, सात झाला, 30 अंगूठी, 12 कंगन, चार चूड़ी, चार मंगलसूत्र, 30 कान की बाली, 20 पायल, चार मांग टीका व 45 हजार रुपये सहित करीब 50 लाख का सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह जब घरवाले सोकर उठे तो वारदात की जानकारी हुई। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
पीड़ित राजकुमार ने करौंदीकला थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
चोर सक्रिय, पुलिस पस्त
करौंदीकला के बूढ़ापुर बाजार में चार मई को चोरों ने पांच दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया था। यहां पर दो फ्रेंचाइजी, दो बीज भंडार व एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इस मामले में अभी तक केस नहीं दर्ज किया गया है। धम्मौर के उघरपुर निवासी आशिक अली के घर में शुक्रवार रात हुई चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। धम्मौर गांव निवासी सीमा तिवारी के घर 17 मई को हुई 17 लाख की चोरी के मामले में भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।