फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jeep thrashed a disabled woman going from a wheel chair

व्हीलचेयर से जा रही दिव्यांग महिला को जीप ने रौंदा, मौत

Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jeep thrashed a disabled woman going from a wheel chair
सुल्तानपुर। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर व्हील चेयर से घर लौट रही दिव्यांग महिला को जीप ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र घायल हो गया। पुलिस ने जीप को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव की रहने वाली दिव्यांग सकूरन निशां (55) बुधवार की सुबह व्हील चेयर से अपने पौत्र चांद (11) के साथ वलीपुर में स्थित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने पहुंची थी। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बाद सकूरन व्हीलचेयर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

व्हीलचेयर को उसका पौत्र चांद पीछे से धक्का दे रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार जीप ने व्हीलचेयर को रौंद दिया। दुर्घटना में व्हीलचेयर के परखच्चे उड़ गए और सकूरन निशां के साथ ही चांद घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सकूरन निशां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed