{"_id":"593c22234f1c1ba26b8b476a","slug":"jeep-driver-s-body-found-in-canal-near-miyaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियागंज के पास नहर में मिला जीप चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियागंज के पास नहर में मिला जीप चालक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास शुक्रवार दोपहर बाद नहर में गिरी जीप के चालक के शव को शनिवार को मियागंज के पास गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। घटना के 24 घंटे बाद तक कोई व्यक्ति किसी के गुम होने की सूचना देने कोतवाली नहीं पहुंचा था, जिसकी वजह से पुलिस भी मान रही है कि जीप में सिर्फ चालक ही सवार था।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव निवासी भगेलू पुत्र भूरे की बेटी खुशबू की चौथ लाने के लिए परिवारीजन जीप बुक कराकर शुक्रवार को सदरपुर आए थे। जीप चालक विजय पांडेय (40) पुत्र रामसुख निवासी अहदा थाना मोतिगरपुर सभी को सदरपुर गांव में हृदयराम के घर पहुंचाने के बाद हवा चेक कराने के लिए जयसिंहपुर बाजार गया था।
लौटते समय जीप अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी थी। कुछ लोगों का दावा था कि जीप में तीन-चार लोग सवार थे, जबकि पुलिस सिर्फ जीप चालक के ही पानी में डूबने की बात कह रही थी। शुक्रवार से ही गोताखोर नहर में विजय की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मियागंज के पास नहर में विजय का शव एक पेड़ में फंसा पाया गया। गोताखोरों ने पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
अहदा गांव निवासी जीप चालक विजय पांडेय के परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीरज (17) और छोटा सर्वेश (15) हैं। शनिवार को नहर में विजय का शव पाए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन रात भर विजय के जिंदा होने की उम्मीद में नहर के पास ही बैठे रहे।