{"_id":"5d237b7e8ebc3e6cff02c74c","slug":"jaunpur-feder-shut-down-sultanpur-news-lko4696049198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटडाउन से पहले बंद हो गया जौनपुर फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटडाउन से पहले बंद हो गया जौनपुर फीडर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वितरण खंड की ओर से जौनपुर फीडर पर मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लेने के पहले ही आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र के जौनपुर फीडर पर दो नए फीडर बनाने के लिए सुबह 11 से दोपहर बाद एक बजे तक शटडाउन लेने की घोषणा की थी।
सोमवार को शटडाउन लेने के पहले ही जौनपुर फीडर सुबह आठ बजे ही फॉल्ट में बंद हो गया। इसके बाद करीब शाम चार बजे तक फीडर बंद रहा।
हालांकि इस दौरान वितरण खंड ने फॉल्ट ठीक करवाने के साथ ही नए फीडर का कार्य भी कराया। शाम को बिजली आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी।