{"_id":"5991d3814f1c1b97778b459a","slug":"janamashtmi-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजाई गईं झांकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजाई गईं झांकियां
Amarujala Bureau
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सजी झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। पूजा समितियों की ओर से आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। पुलिस लाइंस में के राधा कृष्ण मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया है। रोशनी से नहाया यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
मालूम हो कि जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी की तैयारियां सोमवार शाम तक पूरी कर ली गईं। पुलिस लाइंस कैंपस में राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पुलिसकर्मियों की ओर से रात में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाता है। मंदिर में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के पयागीपुर चौराहा, गभड़िया, सब्जीमंडी, चौक, गंदानाला रोड, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहे पर भी आकर्षक झांकी निकाली जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बस स्टेशन स्थित गोपी गली की झांकी आकर्षण का केंद्र होती है। गोलाघाट, सीताकुंड, नॉर्मल चौराहा समेत दर्जन भर मोहल्लों में भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाने की तैयारी है।
विज्ञापन