फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Janamashtmi celebrated with great zeal.

शहर और ग्रामीणांचलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Fri, 26 Aug 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Janamashtmi celebrated with great zeal.
जन्माष्टमी समारोहों की धूम - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार की रात शहर समेत ग्रामीणांचल में धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही सभी पंडालों में ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, राधे-कृष्ण की ज्योति अलौकिक तीनों लोक में छाई रही है’ गीतों के स्वर गूंजने लगे।

विज्ञापन


भक्तगणों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रतीक्षा में रतजगा किया। जन्माष्टमी पर देर रात पूजन के बाद भक्तों ने व्रत का पारण किया। बाल गोपाल की मनमोहक लीलाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुलिस लाइंस में मथुरा-वृंदावन व द्वारिका की सजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।  
विज्ञापन



जिले में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम होते ही शहर में सजी झांकियां रोशनी से नहा उठीं। पुलिस लाइंस कैंपस में स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में विविध कार्यक्रम हुए। यहां पर मथुरा-वृंदावन का स्वरूप दिया गया था। शाम से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूरा पुलिस लाइंस परिसर लाइट से जगमगा रहा था। यहां की आकर्षक लाइटें व मथुरा-वृंदावन की झांकी देखने के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक त्रिपुरारी महाराज ने एसपी पवन कुमार को श्रीकृष्ण-राधा की मूर्ति भेंट की। रात के 12 बजते ही ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, प्रभु आन बसो वृंदावन में, आजा कलयुग में लेके अवतार हे गोविंद, श्याम चूड़ी बेचने आया’ जैसे गीत गूंजने लगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालु थिरकने लगे। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। जिला कारागार व फायर स्टेशन पर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा अर्चना की गई।


भगवान श्री कृष्ण को पालने में झूला झुलाया गया। इसके अलावा शहर के पयागीपुर चौराहा, गभडिय़ा, सब्जीमंडी, चौक, गंदानाला रोड, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहे पर भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed